IQNA

भारतीय मुसलमानों ने "इस्लामोफोबिया" के बढ़ावा देने के खिलाफ मार्च कियाः

12:16 - May 16, 2012
समाचार आईडी: 2327304
सोच और विज्ञान समूहः विद्वानों और धार्मिक विचारकों और भारतीय मुसलमानों ने "इस्लामोफोबिया" को बढ़ावा देने के खिलाफ अमेरिका की गलत नीतियों तथा इस्लाम धर्म और अनुयायियों के खिलाफ साज़िशों पर विरोध जताने के लिऐ 13 मई को शहर " हापुर" देश के राज्य "उत्तर प्रदेश" में मार्च किया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया शाखा अनुसार, विद्वानों और धार्मिक विचारकों तथा भारतीय मुसलमानों ने इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ अमेरिका और उसके ऐजेंटो द्वारा हाल ही में षड्यंत्र के चलते शहर " हापुर"में व्यापक विरोध की कार्रवाई की.
अय्यूब Mansoori, देश के धार्मिक विद्वान ने इस विरोध सभा में भाषण के दौरान कहा कि सभी इस्लामी अनुष्ठान और धार्मिक मुक़द्दसात मुसलमानों के लिए बहुत मूल्यवान और महत्वपूर्ण हैं, इस लिऐ मुसलमान अपने विश्वासों के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.
इसी तरह इन्आमुर्रहमान इस्लामी छात्र संगठन के प्रमुख ने भी पश्चिमी देशों द्वारा उनके मुक़द्दसात के अपमान और उनकी सरकारों के इस बारे में चुप रहने पर मुसलमानों के क्रोध को अभिव्यक्ति किया और कहा: अमेरिका हमेशा मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ साज़िशें करता रहता है.
याद रहे कि हाल ही में खुलासा हुआ कि अमेरिकी सेना एक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के साथ, इस्लाम को इस देश के दुश्मन के रूप में परिचित कराया है.
इस पाठ्यक्रम में सभी मुसलमानों के खिलाफ ब्यापक युद्ध ' मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहर और मुस्लिम नागरिक आबादी पर परमाणु हमले का समर्थन किया गया है.
पेंटागोन ने इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के मतालिब का जो इस अमेरिकी सेना के स्कूल की वेब्साइट पर पेश किया गया था समर्थन किया कि सही है.
1007400
captcha