IQNA

9:17 - May 19, 2012
समाचार आईडी: 2328713

फ्रांस, इस्लामी केंद्र और मस्जिदों पर हमलों में तेज़ीः

अंतरराष्ट्रीय समूह: जब कि फ्रांस में इस्लाम दुश्मन तत्वों की ओर से नमाज़ियों पर हमले और मुसलमान कब्रों की बेहुरमती जैसे घटनाओं को उत्पन्न हुए अधिक समय नहीं बीता था कि 17 मई को शहर "डरीगयोगनन" (Draguignan) में फिर मस्जिद पर हमला किया गया.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "सफ़ीरे नूर" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि कल "डरेगयोगनेन" (Draguignan) में सुबह की नमाज़ के लिए मस्जिद आने वाले लोगों ने अनुभव किया है कि इस पवित्र स्थान का अपमान और दीवारों पर इस्लाम विरोधी चाकिंग की गई है.
उल्लेखनीय है कि दाऐं बाज़ू के अतिवादी और इस्लाम विरोधी समूहों की पहचान करने वाली टूटा क्रूस और जर्मन नाज़यों की विशेष निशानी को मस्जिद की दीवारों पर खोदकर लिखा गया है.
फ्रांस में मुसलमानों की परिषद ने घटना के बाद एक बयान जारी किया है जिसमें इस शर्मनाक कार्वाई की पुरजोर निंदा और मुसलमानों के साथ संवेदना प्रकट की घोषणा की गई है.
1010604
captcha