ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) के "दक्षिण पूर्व एशिया" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, 17 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में फ़िलिस्तीन पर कब्जे और फिलिस्तीनी जनता को उनकी भूमि से बाहर करने के दिन (यौमुन्नक्बह) की मुनासिबत से फ़िलिस्तीन के समर्थन में सम्मेलन का आयोजन किया गया.
सम्मेलन के दौरान वृत्तचित्र "शोम सह्यूनिज़्म का जन्म और 14 मई 1948 में क़ुद्दस पर कब्जा" की प्रदर्शनी की गई जो मानवता के सबसे ख़राब और शर्मनाक दिन की याद ताज़ा करने वाली है ऐसा दिन जब क़ौमें विशेषकर मुसलमान क़ौमों की आंखों के सामने मन्हूस और अवैध इसराइली सरकार ने स्वतंत्र देश पर कब्जा जमा लिया और इमाम खुमैनी के अनुसार यह कैंसर इस्लामी जगत में सरायत कर गया.
1010722