IQNA

8:00 - May 21, 2012
समाचार आईडी: 2330331

इराक में इस्लामी एकता की स्थिरता का समीक्षाः

अंतरराष्ट्रीय समूह: IRIB के प्रमुख ने पिछले दिनों 19 मई को आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तान से मुलाकात की और इराक में इस्लामी एकता की स्थिरता के तरीकों की समीक्षा की.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) अल-आलम न्यूज़ चैनल से नक़्ल किया है. IRIB के अध्यक्ष इज़्ज़तुल्लाह ज़रगामी ने आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तान से भेंट में मुस्लिम दुनिया में एकता को मज़बूत और इस्लामी शिक्षाओं के प्रकाशन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की.
इज़्ज़तुल्लाह ज़रगानी ने ईरान टीवी और रेडियो चैनल की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की. आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीसतानी ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए IRIB के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सफलता की दुआ फ़रमाई उन्होंने कहा कि IRIB की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है कि पश्चिमी मीडिया के ज़हरीले प्रोपेगंडे का प्रभावी जवाब दे और मुसलमानों के बीच मतभेद डालने वालों के प्रयासों को विफल बनाऐ.
1011956
captcha