IQNA

21:54 - May 24, 2012
समाचार आईडी: 2333228

आज मिस्र में पहली बार स्वतंत्र चुनाव की शुरूआत

अंतरराष्ट्रीय समूह: 23 और 24 मई को मिस्री लोग पहली बार स्वतंत्र चुनाव के साथ अगले अध्यक्ष का चयन करेंगे और यह संकेत मिल रहा है कि चुनाव में इस्लामवादी पार्टी की जीत होगी

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने समाचार नेटवर्क अल जज़ीरा, के अनुसार उद्धृत किया कि मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति "हुस्नी मुबारक"की सरकार गिरने के16 महीनों के बाद, आज 23 मई को यह चुनाव शुरू हुआ और कल 8 बजे तक जारी रहेगा
मिस्र की सुप्रीम चुनाव समिति ने घोषणा की है कि इस देश में राष्ट्रपति चुनाव आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है
मिस्र के पहले स्वतंत्र चुनाव का आग़ाज़ आज सुबह हुआ जबकि यह संकेत मिल रहा है कि इस्लामवादी पार्टी के उम्मीदवारों के जीतने के उम्मीद ज़्यादा हो गई है
सुप्रीम चुनाव समिति ने 50 लाख लोगों से कहा है कि वह 13 हज़ार चुनावी क्षेत्रों में से किसी एक में जाकर अपना वोट डाल सकते हैं
1014939
captcha