IQNA

6:26 - May 27, 2012
समाचार आईडी: 2334662

अमेरिकी मुसलमानों का इस्लाम फ़ोबया से लड़ने के लिए बैठक का आयोजनः

अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिकी राज्य कनेकटेकट के मुसलमानों ने कल 26 मई को धार्मिक सहिष्णुता के विकास और इस्लाम फ़ोबया से लड़ने के लिए हार्ट फोर्ड शहर में सभा की.

ईरानी कुरान खबरसाँ एजेंसी(IQNA) ने(Courant) नेटवर्क से नक़्ल किया है. यह बैठक उत्तरी अमेरिका की मुस्लिम फोर्म) ICNA (के सहयोग से आयोजित की जा रही है, इस का उद्देश्य सार्वजनिक जागरूकता और इस्लाम के बारे में गलत विचारों को समाप्त करना और लोगों को इस दीन से परिचित करने की शिक्षा देना है.
यह बैठक, अधिवेशन केंद्र कनेकटेकट में तीन दिन तक जारी रहेगी. इस बैठक का नाम "धार्मिक स्वतंत्रता का संरक्षण और शरीयत इस्लामी का समझना" है इसमें पंद्रह हजार लोगों की भागीदारी की उम्मीद है.
उत्तर अमेरिका की मुस्लिम मंच के लोक सलाहकार नईम बेग ने घोषणा की: यह अधिवेशन मुसलमान और ग़ैर मुसलमान प्रतिभागियों का स्वागत करेगा.
उन्होंने कहा हमारा मकसद इस्लाम फ़ोबया का मुकाबला करना है और अमेरिकी इतिहास के अनुसार जनता इसी तरह समस्याओं का समाधान करने में सफल होती है.
1016602
captcha