ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने (ic_el) नेटवर्क से नक़्ल किया है: अहले बैत इस्लामिक स्टूडेंट संगठन (AIM ) के सहयोग से "इमाम खुमैनी (र.)के नेतृत्व की समीक्षा" के शीर्षक से सम्मेलन 3 जून को बर्तानिया में आयोजित हुआ. सम्मेलन लंदन इस्लामिक सेंटर में हुआ जिसमें इमाम खुमैनी (र.) से आस्था रखने वालों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.
इस सम्मेलन से क्रांति के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ प्रतिनिधि हुज्जत इस्लाम अब्दुल हसैन मअज़ी ने संबोधित किया और इमाम खुमैनी (र.) के आक़िलाना नेतृत्व के बारे में बातचीत की. उन्होंने कहा इमाम खुमैनी (र.) वास्तव में अल्लाह के नेक बंदे और उसकी बारगाह में कमाल के दर्जे पर पहुंचे हुए थे. इमाम खुमैनी (र.) केवल धार्मिक अहकाम में ही मुज्तहिद नहीं थे. बल्कि नैतिक और इरफान के भी बुलंद दर्जे पर नियुक्त थे. इस्लामी क्रांति इमाम खुमैनी (र.) की होश्यार और बा बसीरत रणनीति की वजह से सफल हुआ .
1023039