ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार ओज़गोर मंच के चेयरमैन "येलमाज़ चाकीज़" ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान अपनी ख़िलक़त के ऐतेबार से सामाजिक जीवन का मोहताज है. इस्लाम अन्य धर्मों की तुलना में समाज और सामाजिक मूल्यों को अधिक महत्व देता है. इस्लाम इंसानों को सामूहिक जीवन की प्रेरणा देता है, जैसे मस्जिद में एकत्रित नमाज़ पढ़ना, हज की पूजा को अंजाम देना है. मुसलमान मक्का में इकट्ठे होकर यह इबादत अंजाम देते हैं, पूरी दुनिया में मुसलमान एक ही महीने में रोज़ा रखते हैं, इस्लाम समाज की आध्यात्मिक और भौतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करता है.
1023619