ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक और धार्मिक नेताओं और विभिन्न धर्मों द्वारा शैक्षिक प्रतियोगिताएं, सेमिनार, सम्मेलन, जश्न, उत्सव, देश के चारों ओर चल रहा था
प्रमुख धार्मिक और अन्य धार्मिक ख़तीबों में से लखनऊ के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम सय्यद कल्बे जवाद नक़वी, उबैदुल हसन, प्रसिद्ध शिया आलिमेदीन हुज्जतुल इस्लाम सय्यद सैफ अब्बास और आरिफ ज़ैदी, ने हज़रत इमाम अली(अ0स0) के फ़ज़ाएल और सीरत के बारे में विभिन्न स्थानों पर तक़रीरें कीं
इस अवसर पर शहर लखनऊ में एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सैयद अब्बास ने हज़रत अली (अ0स0)की सीरत बयान करते हुए अपने भाषण के दौरान कहा: कि हज़रत अली(अ0स0)की सीरत को अपना कर कोई भी इंसान गुमराही से नजात हासिल कर सकता है
सुन्नी राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने बोलते हुए कहा: कि हज़रत अली(अ0स0)ने प्रेम, भाईचारा और मानवता और समानता का दर्स दिया और सामाजिक सिद्धांतों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया और निश्चित रूप से अलवी पैग़ाम दुनिया के तमाम इंसानों के जीवन को बदल सकता है
इसके अलावा इस सेमिनार के अवसर पर हिंदू विचारक सेवक सिंह ने इमामबाङा"किशनू खलीफा"में हज़रत अली(अ0स0) के नैतिक गुणों और सीरत के बारे में लोगों की उपस्थिति में भाषण दिया
रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक पार्टियों जैसे जनता दल पार्टी ने इमाम अली (अ0स0) की सालगिरह का उत्सव समारोह देश के राजनीतिक और धार्मिक नेताओं और शिया और सुन्नी मौलवियों की मौजूदगी के साथ लखनऊ शहर में स्थित इस पार्टी के कार्यालय में आयोजित किया
1023192