IQNA

12:50 - June 10, 2012
समाचार आईडी: 2343441

मास्को में तीसरे हलाल उत्पाद समारोह का आयोजनः

अंतरराष्ट्रीय समूह: रूस की राजधानी मास्को में रूसी विदेश मंत्रालय, रूसी मुफ्ती परिषद और विभिन्न इस्लामी संगठनों के सहयोग से गुरुवार 7 जून से अंतरराष्ट्रीय हलाल उत्पाद समारोह का उद्घाटन हो गया है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (हम) ने "Halal Focus" नेटवर्क से कॉपी किया है, रूसी मुफ्ती परिषद के प्रमुख रावेल ऐनुद्दीन ने उद्घाटन समारोह में घोषणा की कि हलाल ऐसी इंडस्ट्री है जो दुनिया में स्वास्थ्य और सुरक्षा के टॉप स्टैंडर्ड का प्रदर्शन करती है, उन्होंने कहा 2002 से रूस में हलाल उत्पाद उत्पादन जारी है.
मुस्लिम संघ यूरोप के चेरमैन अबूबकर रीगर ने इस्लामी मूल्यों पर बल देते हुए कहा ऐक अंतरराष्ट्रीय चैनल बनाने से मुसलमानों के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मुद्दों का समाधान हो सकता हैं. रूसी मुफ्ती परिषद सलाहकार "रौशन हज़रत अबीसफ़" ने अपनी बातचीत में कहा इस साल हलाल उत्पाद इस्तेमाल करने वालों में 30 फीसदी वृद्धि हुई है.
इस समारोह में हलाल उत्पाद के बारे में सेमीनार्ज़ के अलावा इस्लामी लिबास और मुसलमान देशों में भोजन की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है.
1025648
captcha