IQNA

20:09 - June 10, 2012
समाचार आईडी: 2343776

टेरी जोन्स, अमेरिकी राष्ट्रपति को मौत की सजा दी जाए

अंतरराष्ट्रीय समूह: फ्लोरिडा राज्य के एक छोटे से चर्च का इस्लाम मुख़ालिफ पादरी टेरी जोन्स, जिसने अबतक कई बार पवित्र कुरान की बेहुरमती की है अपने नवीनतम बयान, में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मौत की सजा दिलवाना चाहता है

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«newsone»के अनुसार उद्धृत किया कि टेरी जोन्स ने फ्लोरिडा के चर्च के सामने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति को मौत की सजा सुनाई जाने का हक़दार क़रार दिया है
उन्होंने कहा कि बराक ओबामा अमेरिका और ईसाइयत के ख़िलाफ हैं क्योंकि उसने बच्चों की हत्या यानी गर्भपात का आदेश दिया है और इसके अलावा वह"कट्टरपंथी इस्लाम का समर्थन कर रहा है
टेरी जोन्स ने जोर देकर कहा, कि बराक ओबामा अमेरिका को नष्ट कर रहा है, उसे तुरंत ऱाष्ट्रपति पद से हटा देना चाहिए ताकि अमेरिका ओबामा से नजात हासिल कर सके
उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त राज्य अमेरिका को बचाने के लिए टेरी जोन्स को वोट दें
जबकि अमेरिकी कानून के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति को धमकी देना अपराध है और उसकी सज़ा 5 से 10 साल तक की कैद है लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने अभी तक टेरी जोन्स के ख़िलाफ कोई कार्यवाई नही की है
1025521
captcha