IQNA

भारत में इमाम अली (अ) के नैतिक फ़ज़ाइल का बयानः

10:53 - June 11, 2012
समाचार आईडी: 2344169
विचार और ज्ञान समूह: 9 जून को भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ में स्थित आई. एम. आई हाल में इमाम अली (अ) के नैतिक फ़ज़ाइल और शैली के शीर्षक से एक सम्मेलन आयोजित किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशियाई क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार इस सम्मेलन की शुरुआत उलमा व विचारको के अलावा धार्मिक और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में क़ुरान मजीद की तिलावत से की गयी.
सम्मेलन में प्रसिद्ध स्थानीय शिया आलिम दीन और विचारक सैयद सादिक़ ने हज़रत अली (अ) की सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि इमाम अली (अ) नैतिक और मानवीय मूल्यों के विकास और प्रगति का सबब थे.
उन्होंने कहा आज ज्ञान ने बहुत विकास कर लिया है किन्तु मानवता ज्ञान की तुलना में प्रगति नहीं कर सकी. अगर मुसलमान नैतिक फ़ज़ाइल हासिल करने के इच्छुक हैं तो ज़रूरी है कि अइम्मऐ मासूमीन (अ) विशेषकर हज़रत अमीरुल मोमिनीन (अ) की जीवन शैली का पालन करें.
1026362
captcha