IQNA

17:11 - June 12, 2012
समाचार आईडी: 2345418

चर्चों पर इसराइली हाकीमीयत स्वीकार न की जाए, हमास की वैटिकन से अपीलः

अंतरराष्ट्रीय समूह: फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने 10 जून को वैटिकन से क़ुद्दसा के चर्चों पर इसराइली हाकीमीयत स्वीकार न करने की मांग की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (iqna) ने दैनिक «अलमिस्री अलयौम» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि हमास ने ऐक घोषणा पत्र जारी करके वैटिकन की ओर से क़ुद्दस के चर्चों पर इसराइल हाकीमीयत मानने के ऐहतेमाल पर चिंता जताई है.

हमास ने बयान में इसराइल के इस लक्ष्य को खतरनाक करार दिया और उसे क़ुद्दस की इस्लामी हैसियत के खिलाफ एक गहरी साजिश से ताबीर किया है.

उल्लेखनीय है कि सह्यूनी शासन 1967 ई. से अब तक क़ुद्दस के ईसाई क्षेत्रों और चर्चों पर कब्जा जमाऐ हुए है और हाल ही में उसने वैटिकन से अपनी हाकीमीयत मानने की मांग की है.

1027702
captcha