IQNA

17:39 - June 18, 2012
समाचार आईडी: 2349195

कराची में ईदे मब्अष की रात के आमाल और आदाब की व्याख्या

राजनीतिक और सामाजिक समूह: कल 17 जून को कराची के क्षेत्र "शाहे ख़ुरासान" में स्थित हॉल "शहीद हमीद अली" में एक बैठक के दौरान 27 रजब की रात के आमाल और आदाब पर प्रकाश डाला गया.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी( IQNA) के "दक्षिण पश्चिम एशिया " क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशिक्षण बैठक, बड़ी संख्या में शिया पुरुषों और महिलाओं की मौजूदगी में स्थानीय समय के अनुसार रात 9 से 11 बजे तक आयोजित की गई.
उल्लेखनीय है कि कराची के प्रमुख क़ारी के माध्यम से कुरानी आयात की तिलावत और कसीदे पढ़े जाने के बाद हुज्जत इस्लाम कुमैल महदवी" ने रजब के आमाल जैसे; स्नान करना, रोज़ा रखना, हज़रत मोहम्मद (स) और उनकी ऑल (अ) पर सलवात का खत्म, हज़रत रसूले ख़ुदा (स) और अमीरुल मोमिनीन की ज़ियारत पढ़ना इसी तरह उस दिन के हिसाब से मुस्तहब नमाज़ के बारे में संबोधित किया.
1031694
captcha