IQNA

9:35 - June 20, 2012
समाचार आईडी: 2350418

एमनेस्टी इंटरनेशनल की ओर से ईरानी लोगों को फांसी देने पर सऊदी सरकार की निंदा

अंतरराष्ट्रीय समूह: एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सऊदी अरब से दमाम में 6 ईरानी नागरिकों को बिना किसी मुकदमे के फांसी दिए जाने की निंदा की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "प्रेस टीवी" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि सऊदी अरब के अलतगयीर न्यूज़ चैनल ने घोषणा की है कि 16 जून को 8 ईरानी मल्लाहों को सऊदी अरब के आंत्रिक मंत्रालय के आदेश से फांसी दे दी गई है.एमनेस्टी इंटरनेशनल के क्षेत्र पूर्वी एशिया और उत्तरी अफ्रीका के डिप्टी जनरल ने ऐलान किया है कि सऊदी अरब में विदेशियों को जातीय भेदभाव की बिना पर फांसी दी जाती है जिकी दर तेजी से बढ़ रही है.
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने ईरानियों को 6 साल पहले अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में सऊदी साहिल से 70 मील की दूरी पर पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.
1033492

captcha