IQNA

"लीपर्ड 2" ऐसा पीस कीपर जिस का लक्ष्य मज़लूम शिया

9:39 - June 20, 2012
समाचार आईडी: 2350427
अंतरराष्ट्रीय समूह: लीपर्ड 2 की मुख्य विशेषता यह है कि यह टैंक शहर के अंदर और गली कूचे की लड़ाई में प्रभावी है इससे पता चलता है कि सऊदी अरब यह टैंक नागरिक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के लिए प्रयोग करेगा. याद रहे इस टैंक का उपनाम पीस कीपर है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार आजकल यूरोप सबसे बुरे आर्थिक संकट का शिकार है और पूरा यूरो क्षेत्र इस की चपेट में है, यहां तक कि यूरोप की आर्थिक शक्ति जर्मनी आर्थिक संकट से निपटने के लिए हर तरह के अमानवीय कदम उठाने के लिए तैयार है और इस का ताज़ा उदाहरण सऊदी अरब से गुप्त हथियार समझौता है जिसमें 600 से 800 तक लीपर्ड टैंक सऊदी अरब को बेचे जा रहे हैं और इसमें जर्मनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया को कोई महत्व नही दे रहा है.
ध्यान देने लायक बात यह है कि यह समझौता पिछले साल किया गया और इसका मूल्य 2.5 अरब यूरो है और जर्मन अखबार'' सैन टैग्स'' के अनुसार इन टैंकों की मूल्य 10 अरब यूरो तक पहुंच जाएगी.
1032145
captcha