IQNA

राष्ट्रपति चुनाव में इस्लाम पसंदो की जीत का सार्वजनिक जश्न

9:42 - June 20, 2012
समाचार आईडी: 2350436
अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र की राजधानी काहिरा में मिस्री जनता ने 19 जून को तहरीर चौक पर जमा हो कर राष्ट्रपति चुनाव में जीत का जश्न मनाया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने मिस्र से प्रकाशित होने वाले अखबार 'अलयोमुस्साबे'' से नक़्ल किया है. मुस्लिम ब्रदरहुड के नामित उम्मीदवार मोहम्मद मुरसी समर्थकों ने पिछली रात राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर काहिरा के तहरीर चौक पर जमा हो कर जश्न मनाया लेकिन अभी सरकारी घोषणा होना बाकी है. मोहम्मद मरसी के चुनाव कार्यालय ने घोषणा की कि मोहम्मद मरसी अंतिम परिणाम के अनुसार 52 प्रतिशत वोट हासिल करके चुनाव का दूसरा चरण जीत चुके हैं.
फ़िलिस्तीन न्यूज़ चैनल'' PNN ' 'की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद मरसी के चुनाव कार्यालय ने घोषणा की है कि अहमद शफीक को दूसरे चरण में 48 प्रतिशत वोट मिले हैं. राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद मोहम्मद मरसी के चुनाव कार्यालय में एक समारोह आयोजित हुआ जिसमें मोहम्मद मरसी समर्थकों ने अल्लाहो अकबर के नारे लगाए और जश्न मनाया.
मोहम्मद मरसी ने अपने भाषण में जनता को धन्यवाद दिया और मिस्री जनता को बेहतर भविष्य को सुनिश्चित कराया.
1032907
captcha