IQNA

नेतन याहू की गज़्ज़ा पर अधिक घातक हमले की धमकी

17:38 - June 26, 2012
समाचार आईडी: 2355164
अंतरराष्ट्रीय समूह: सह्योनी सरकार के प्रधानमंत्री नेतन याहू ने धमकी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो गाजा के नागरिकों पर अधिक घातक हमले करेंगे.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने'' Palestine Infe'' से नक़्ल किया है कि 24 जून को नेतन याहू ने ग़ज़ा पर पिछले सोमवार को होने वाले हवाई हमले की ओर ध्यान दिए बिना कहा है. इसराइली सेना के हमले उन लोगों का उत्तर हैं जो इसराइल नागरिकों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.
नेतन याहू ने आगे कहा: इजरायल राजनीति नागरिकों के बचाव में यह है कि दुश्मनों के खिलाफ दक्षिण क्षेत्र में घातक हथियारों का इस्तेमाल अनिवार्य है.
रिपोर्ट के अनुसार पिछले सोमवार से इसराइली हमलों में अब तक 16 फिलिस्तीनी शहीद और 70 से अधिक घायल हो गए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार मिस्र ने इसराइल और हमास के बीच युद्ध विराम का समझौता कराया था. किन्तु इसराइली हमलों की वजह से हमास ने घोषणा की है अगर इसराइल हमले बंद नहीं हुए तो संघर्ष विराम का समझौता तोड़ दिया जाएगा.
1037575
captcha