IQNA

9:47 - July 02, 2012
समाचार आईडी: 2358834

गणतंत्र माली में सल्फ़ी विद्रोहियों ने पवित्र स्थानों को ध्वस्त कर दिया

अंतरराष्ट्रीय समूह: सल्फ़ी विद्रोहियों ने गणतंत्र माली के शहर "टम्बक्टो" के पवित्र स्थानों को ध्वस्त कर दिया है. याद रहे उत्तर माली के कुछ हिस्से पर सल्फ़ी विद्रोहियों का क़ब्ज़ा है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने (Afrik) नेटवर्क से नक़्ल किया है कि संयुक्त राष्ट्र की शिक्षा सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने गणतंत्र माली के ऐतिहासिक शहर टम्बक्टो को विश्व धरोहर में शामिल कर दिया था किन्तु सल्फ़ी समूह "अंसार दीन" ने चार महीने पहले माली के उत्तर के हिस्से के कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद इस समूह ने 30 जून को शहर के पवित्र स्थानों को इस्लाम के खिलाफ और बिदअत बता कर ध्वस्त करना शुरू कर दिया. इस तरह दो ऐतिहासिक मकबरों को गिरा दिया.
इस समूह ने फ़्रांसीसी समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा: यूनेस्को हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है ज़ियारतगाह बिदअत है उसे खत्म होना चाहिए.
1041905
captcha