IQNA

6:03 - July 05, 2012
समाचार आईडी: 2361419

नाईजेरया के शियों का इमाम महदी (अज) की विलादत बा सआदत पर जश्न

राजनीतिक सामाजिक समूह: नाईजेरया के विभिन्न शहरों में शिया समुदाय, इमाम महदी (अज.) की विलादत बा सआदत के अवसर पर समारोह आयोजित करेगा.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार अफ़्रीक़ी देशों में से नाईजेरया में शियों की बहुमत है इसलिए पूरे देश में इमामे ज़माना (अज) की विलादत बा सआदत के बारे में जश्न आयोजित किए जा रहे हैं.
यह जश्न हरकत इस्लामी नाईजेरया, अलकौसर इंस्टीट्यूट और शक़लैन इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित होंगे. नाईजेरया के विभिन्न शहरों जैसे कादोना, ज़ारया, कानो, काटी, योला और योची के मोमेनीन की बड़ी संख्या इन समारोहों में भाग लेगी.
इन समारोहों की शुरूआत देश के प्रसिद्ध क़ारियों की तिलावत से होगा और हज़रत इमाम महदी (अज) की मीलाद के बारे में इमाम की ग़ैबत के कारण, ग़ैबत में चाहने वालों की ज़िम्मेदारियां, मुशायरे, अहले बैत की शान में मदहिया गान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.
1043743

captcha