IQNA

6:12 - July 05, 2012
समाचार आईडी: 2361422

इसराइल सरकार से भयभीत होने का समय बीत गया

अंतरराष्ट्रीय समूह: मुस्लिम ब्रादरहूड से जुड़े जस्टिस एंड फ्रीडम पार्टी के महासचिव मोहम्मद अलबलताजी ने कहा: इसराइल सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि मिस्री सरकार का सह्यूनी सरकार से भयभीत होने का समय बीत चुका है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने'' almanar'' नेटवर्क से नक़्ल किया है जस्टिस एंड फ्रीडम पार्टी के महासचिव ने इस बात की ओर इशारा करते हुऐ कि मिस्री सरकार किसी समूह या सरकार से तनाव नहीं चाहती कहा: सरकार किसी के साथ तनाव नहीं चाहती किन्तु यह सब के लिए स्पष्ट होना चाहिए कि जब इजरायली सरकार मिस्र पर दबाव डाल कर इस देश के लोगों को डरा लेती थी वह जमाना बीत गया है.
उन्होंने कहा, सहराऐ सीना में सह्यूनी सरकार के नागरिकों का बिना वीजा प्रगति आगमन इन समस्याओं में से है जिन पर समीक्षा होनी चाहिए. क्योंकि यह मिस्र की सुरक्षा के खिलाफ है.
1043999
captcha