IQNA

माली गणराज्य के मुसलमानों ने धार्मिक स्थानों के विनाश की निंदा की

5:42 - July 07, 2012
समाचार आईडी: 2362110
इंटरनेशनल समूहः बामाको माली की राजधानी के हजारों मुस्लिम नागरिकों ने, 5 जुलाई को इस देश के धार्मिक स्थानों के विनाश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « maghrebemergent » के अनुसार,बामाको में हजारों मुस्लिम नागरिकों ने धार्मिक स्थलों,मुबारक जगह और शहर Timbuktu के प्राचीन आसारों के Salafist समूह अंसारे दीन द्वारा विनाश के विरोध में, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र
माली में सभा की.
इन प्रदर्शनों में भाग लेने वालों ने ऐक बयान जारी करते हुऐ बल दियाः शहर Timbuktu इस्लाम और मुसल्मानों से संबंधित है और उसमें मौजूद आसार व ख़त्ती नुस्ख़े इस शहर की पहचान तथा इस्लामी सभ्यता को दर्शाता है और किसी को अधिकार नहीं कि धर्म को इस्तेमाल करके इन धार्मिक व पवित्र स्थानों को नष्ट करे
इसी तरह भाग लेने वालों ने अंसारे दीन की कार्रवाई की निंदा मे नारे लगाऐ और घोषणा की कि इस Salafist समूह ने विवाद को हल करने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है.
याद रहे कि Salafist समूह अंसारे दीन ने इस्लामी शिक्षाओं की रक्षा के बहाने Timbuktu शहर के धार्मिक स्थानों की एक संख्या और धन्य जगह यहां तक कि यह्या मस्जिद को जो कि यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है नष्ट कर दिया गया है.
1045887
captcha