ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने सऊदी मुद्रण समाचार पत्र"अल वतन"के अनुसार उद्धृत किया कि, शेख़ हुसैन बिन अब्दुल्ला रज्जब ने मस्जिदुन्नबी(स0अ0) में पचास से अधिक वर्षों तक अज़ान दी और 85 साल की उम्र में निधन हो गया
शेख़ हुसैन बिन अब्दुल्ला रज्जब मस्जिदुन्नबी(स0अ0) के दूसरे मुअज़्ज़िन थे उनसे पहले शेख़ हसन अब्दुल सत्तार बुखारी ने मस्जिदुन्नबी(स0अ0) में 30 साल तक अज़ान दी थी
कल 7 जुलाई को मस्जिदुन्नबी(स0अ0) के दूसरे मुअज़्ज़िन का जनाज़ा नमाज़े मय्यत के बाद कब्रिस्तान जन्नतुल बक़ी में दफन कर दिया गया
शेख़ हुसैन बिन अब्दुल्ला रज्जब मदीना में साल 1927 में पैदा हुए थे और इसी शहर में अपनी शिक्षा को जारी रखा और उनको आधिकारिक तौर पर साल 1982 में मस्जिदुन्नबी(स0अ0) का मुअज़्ज़िन बनाया गया था
1047449