IQNA

5:47 - July 14, 2012
समाचार आईडी: 2367447

सऊदी अरब के शिया आबादी वाले क्षेत्र में अशांति का मूल कारण धार्मिक भेदभाव है

अंतरराष्ट्रीय समूह: सऊदी अरब के शिया उलेमा ने एक बयान के माध्यम से देश के शिया आबादी वाले क्षेत्र में अशांति और राजनीतिक संकट के वास्तविक कारण देश के धार्मिक और सरकारी संस्थाओं की ओर से लोगों के साथ धार्मिक भेदभाव पर आधारित नीतियों को बताया है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने न्यूज़ चैनल (रासेद) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि हुज्जत इस्लाम नम्र की गिरफ्तारी और दो शिया नागरिकों की शहादत के साथ कई लोगों के घायल होने के बाद सऊदी उलेमा की ओर से जारी होने वाले बयान में शिया नागरिकों के साथ भेदभाव से जुड़े मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा तत्काल कदम उठाने पर बल दिया गया है.
इस बयान पर 37 लोगों ने हस्ताक्षर किऐ और नेटवर्क उपग्रह रासेद द्वारा प्रकाशित किया गया.
1051692
captcha