IQNA

म्यांमार में मुसलमानों की हत्या पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से चुप्पी की निंदा

13:08 - July 15, 2012
समाचार आईडी: 2368814
अंतरराष्ट्रीय समूह:जमाअते इस्लामी पाकिस्तान के महासचिव ने, म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से चुप्पी की दृढ़ता से निंदा की और दुनिया भर के इस्लामी आंदोलनों से इस विषय पर सख़्त रुख अपनाने का आग्रह किया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « The Nation » के हवाले से,लियाक़त बलूच, शनिवार को, बौद्ध अतिवादियों के एक समूह द्वारा म्यांमार के धार्मिक अल्पसंख्यक मुसलमानों की हत्या के संबंध में सरकार के समर्थन के साथ नस्लवादी कार्वाई की दृढ़ता से निंदा की और म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार के खिलाफ इस्लामी दुनिया के आंदोलनों से सख़्त रुख अपनाने का आग्रह किया है.

उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ इस तरह के हिंसक कृत्यों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से चुप्पी के संबंध में अफ़्सोस जताते हुऐ कहाःइस हिंसक कार्वाई पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया और चुप्पी पूरी तरह मतलब परस्ताना है और यह स्वयं उनकी दोग़ली राजनीति का पता देती है.
और इसी तरह मानव अधिकार संगठनों तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की इस तरह के हिंसक मामलों के सामने चुप्पी की निंदा की और इस से संबंधित संस्थानों से से सख़्त रुख अपनाने का आग्रह किया है.
1052180
captcha