IQNA

फ्रांस में रमज़ान के अवसर पर कुरान प्रतियोगिताओं का आयोजन

4:54 - July 17, 2012
समाचार आईडी: 2370338
अंतरराष्ट्रीय समूह: फ्रांस के शहर कुल्वाडोस में 12 अगस्त से दूसरे हिफ़्ज़े कुरआन मुकाबले शुरू होंगे.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने Islam normandie नेटवर्क के हवाले से नक़्ल किया है. यह प्रतियोगिता इस्लामिक सांस्कृतिक मंच कुल्वाडोस के सहयोग से आयोजित होंगी और सभी मुसलमान इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं.
इसमें 9 साल के बच्चों के लिए सूरऐ मुतफ़्फ़फ़ीन के हिफ़्ज़, 10 से 14 साल के बच्चों के लिए सूरऐ क़ाफ़ के हिफ़्ज़ और 15 से 18 साल के बच्चों के लिए सूरऐ लुक़मान के हिफ़्ज़, 19 से 25 वर्ष के लोगों के लिए सूरऐ नूर और 26 साल से अधिक उम्र के लोगों में सूरऐ क़ह्फ़ के हिफ़्ज़ के मुक़ाबले होंगे.
हर समूह से तीन शीर्ष लोगों को चयन के बाद पुरस्कार दिए जाएंगे.
1053963
captcha