ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने कुवैत समाचार एजेंसी (इन्फ़िराद) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने शियों के मरजअ आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीसतानी की हत्या करने के लिए उनके घर पर हमले की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस ने हमले से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.
सुरक्षा सूत्रों ने नजफ़ की आतंकवाद निरोधक बल के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा: हमलावर ने आत्महत्या जैकेट पहन रखी थी जिसको सुरक्षा बलों ने आयतुल्लाह सीसतानी के घर के आसपास से गिरफ्तार कर लिया है.
बेरूत में आयतुल्लाह सीसतानी के कार्यालय के प्रवक्ता हामिद अलखफ़ाफ ने घोषणा की है कि 15 जुलाई को नजफ़ के 39 वर्षीय नागरिक की ओर से आयतुल्लाह सीसतानी की हत्या करने की कोशिश की गई है.
1054706