IQNA

5:47 - July 20, 2012
समाचार आईडी: 2372786

भारतीय; शिया सभा की ओर से कर्बला के विषय पर बनने वाली फिल्म को रोकने की मांग

अंतरराष्ट्रीय समूह: भारतीय शिया कानून सभा AISPLB ने केंद्रीय सरकार से हालीवूड की ओर से कर्बला के विषय पर तैयार होने वाली फिल्म को तुरंत रुकवाने की मांग की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अंतरराष्ट्रीय शिया समाचार वेब साइट (शफ़क़ना) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा कि इस संगठन की ओर से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सूचना मंत्री अंबिका सोनी को भेजे गए संदेश में उक्त फिल्म को तुरंत रोकने की मांग की है. क्योंकि यह फिल्म मुसलमानों की भावनाओं को मजरूह करने का कारण बनेगी.
1056878
captcha