IQNA

5:50 - July 20, 2012
समाचार आईडी: 2372790

अंतरराष्ट्रीय कुरआन प्रदर्शनी में बेरूत के दारुल किताब प्रकाशकों की भागीदारी

अंतरराष्ट्रीय समूह: बेरूत के दारुल किताब प्रकाशकों ने पहली बार मुसल्ला तेहरान में जारी बीसवीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी में अपनी धार्मिक किताबों को पेश किया है.

बीसवीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी में दारुल किताब इलमीयह स्टाल के इंचार्ज(ज़ुहैर कतीबह)ने ईरान कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ विशेष बातचीत के दौरान इस बयान के साथ कि दारुल किताब इलमीयह ने अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी में पहली बार भाग लिया है कहा: बेरूत के दारुल किताब इलमीयह प्रकाशकों ने तेहरान की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी में 25 बार भाग लिया है लेकिन यह पहली बार है कि हम कलामुल्लाह के नाम से सुरुचिपूर्ण प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं.
उन्होंने कहा: दारुल किताब इलमीयह के स्टाल पर मूल्यवान तफ़ासीर और मआरिफ़े कुरानी से जुड़े आसार पर शामिल 180 शीर्षकों को सामने रखा गया है.
1056944
captcha