IQNA

आयतुल्लाह नम्र की ओर से जेल में भूख हड़ताल

5:28 - July 22, 2012
समाचार आईडी: 2374088
अंतरराष्ट्रीय समूह: सऊदी अरब में मानवाधिकार संगठन ने जेल में भूख हड़ताल करने वाले प्रमुख शिया आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ नमर बाक़िर अलनमर की खराब स्वास्थ्य के बारे में खबर दी है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अलआलम के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि सऊदी अरब में मानवाधिकार संगठन ने शेख़ नमर के घर वालों के हवाले से नक़्ल किया है कि वह ज़ोहरान नामक अस्पताल में भर्ती हैं.
आयतुल्लाह नमर के परिवार ने जोर दिया है कि सुरक्षा अधिकारियों ने शेख़ नमर के साथ मुलाकात के बाद उनके परिवार वालों पर दबाव डाला है कि लोगों को शेख नमर की अच्छी सेहत के बारे में खबर दें.
मानवाधिकार के अनुसार शेख़ नमर पर हिंसक कार्वाई की गई है जिस के आसार उन के चेहरे पर स्पष्ट हैं जबकि हिंसा से उनके दो दांत भी टूट गए हैं.
1058181

captcha