IQNA

21:01 - July 26, 2012
समाचार आईडी: 2378048

सऊदी अरब में तीन भाषाओं में कुरआनी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

इंटरनेशनल ग्रुप: सऊदी अरब के शहर जेद्दा की फोरम"ख़ैरोकुम" ने रमज़ान मुबारक के अवसर पर अरबी, अंग्रेजी और उर्दू तीन भाषाओं में इस्लामी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रोग्राम बनाया है

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने सऊदी अरब प्रकाशित समाचार पत्र Alblad के अनुसार बताया कि सऊदी अरब में"ख़ैरोकुम" के नाम से लगातार 15 वीं क़ुरानी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है
जेद्दा की अंजुमन "ख़ैरोकुम" के अध्यक्ष अब्दुल अजीज हनफी ने कहा: कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता तीन भाषाओं अरबी, उर्दू, और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी ताकि इसमें सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी शहरी भी इसमें भाग ले सकें
इस प्रतियोगिता के आयोजन के अधिकारियों ने विजेताओं के लिए मूल्यवान पुरस्कार चुना है जिसमें प्रथम को 2012 मॉडल की कार से सम्मानित किया जाएगा
1061515
captcha