बीसवीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी के निदेशक अली आक़ानवरी, ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में व्यक्त करते हुए यह कहा, कि तीस जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह इफ्तार दावत के बाद साढे नौ बजे तेहरान के मुसल्ले में आयोजित किया जाएगा
अली आक़ानवरी, ने आगे कहा: कि अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में अनुसंधान और कला के क्षेत्र में विभिन्न देशों के शोधकर्ता और कलाकार अपने आसार को पेश करेंगे और वैज्ञानिक, शोधकर्ताओं, विद्वानों, कलाकारों और प्रमुख मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है
बीसवीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रदर्शनी के निदेशक ने कहा: कि 27 जुलाई शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में प्रतिभागी ईरान में प्रवेश करेंगे बांग्लादेश, अफगानिस्तान, रूस, फिलीपींस, पाकिस्तान, घाना, अल्जीरिया, तुर्की, लेबनान, तातारस्तान, बोस्निया और हर्जेगोविना और सीरिया सहित इस क्षेत्र में भाग ले रहे हैं .
1060670