IQNA

22:51 - July 28, 2012
समाचार आईडी: 2379375

हिजबुल्लाह ने मस्जिद अल-अक्सा पर यहूदी सैन्य हमलों की निंदा की है

अंतरराष्ट्रीय समूह: लेबनान की इस्लामी आंदोलन(हिजबुल्लाह)ने कल 26 जुलाई को एक बयान जारी करके मस्जिद अल-अक्सा पर यहूदी शासन के सैन्य हमलों की दृढ़ता से निंदा की है

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट नेटवर्क अल मनार के अनुसार उद्धृत किया कि हिजबुल्लाह ने इस घोषणा पत्र में मस्जिद 'अल-अक्सा पर बसे हुए यहूदियों और इसराइली सेना के हमले, इस मस्जिद के इमाम की गिरफतारी और नमाज़ियों को इबादत की इस जगह को छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने पर दृढ़ता से निंदा की है
इस बयान में आया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी सरकारें यहूदियों के साथ थीं और इसराइल के साथी के रूप में इन अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं
हिजबुल्लाह ने इस बयान के अंत में अरबी संगठनों का पूर्ण मौन कि जो फ़िलिस्तीन और इस देश के निवासियों को भूल गए हैं दृढ़ता से निंदा की है
यह याद दिलाता है, कि कल यहूदी शासन के सैनिकों ने मस्जिद अल-अक्सा पर हमला करके मस्जिद के पेश इमाम को गिरफतार और नमाज़ियों को मस्जिद छोड़ने पर मजबूर किया गया
1063284
captcha