IQNA

5:54 - July 29, 2012
समाचार आईडी: 2379446

उम्मतों के बीच इलाही संदेश फैलाना सभी मुसलमानों का कर्तव्य है

अंतरराष्ट्रीय समूह: दुनिया भर में इलाही संदेश को प्रसारित करना और उसको ग़ैर मुस्लिम लोगों तक पहुंचाना, इसी तरह उन्हें दीन मुबीन की तरफ़ दावत देना हर मुसलमान पर कर्तव्य है और बेशक रोज़े महशर इस इलाही हुक्म के बारे में पूछा जाएगा.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «gulftoday», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि अमरीका के मुसल्मानों के वक्ता और इस्लामी अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता शेख़ खालिद यासीन ने दुबई में जारी ग्यारहवें रमज़ान समारोह में (जीवन का लक्ष्य) के विषय पर अपने संबोधन के दौरान जीवन के विभिन्न लक्ष्यों पर विचार विमर्श की जरूरत की ओर इशारा करते हुए कहा है कि कुरआन में अल्लाह ने इरशाद फ़रमाया: इस धरती और आसमान में अल्लाह ने जिस चीज़ को भी पैदा किया है वह हिक्मत और विशेष लक्ष्य के तहत है.
स्पीच के अंत में वेल्यम राफ़ीन न्युयार्क का अमेरीकी जवान ख़ालिद यासीन के साथ बात चीत के बाद इस्लाम लाने के लिऐ अपनी आमादगी ब्यक्त की और कलमा पढ़ कर इस्लाम क़ुबूल किया.
1064178
captcha