ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अल जज़ीरा के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि जर्मनी में रहने वाले सैकड़ों मुसलमानों ने बर्लिन में विदेश मंत्रालय के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान म्यांमार के शहर रूहींगयान के मुसलमान नागरिकों की नरसंहार और उन्हें जबरन देश से बाहर करने की निंदा की.
बर्लिन की कई मस्जिदों के सहयोग से आयोजित इन प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जर्मन सरकार से म्यांमार में जारी मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार को रुकवाने के लिए अपना प्रभाव इस्तेमाल करने की मांग की है.
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे उठा रखे थे जिन पर (म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार को रोका जाए) के नारे लिखे थे.
1064250