IQNA

जोर्डन की ओर से म्यांमार के मुसलमानों के नरसंहार की समीक्षा की अपील

6:27 - July 30, 2012
समाचार आईडी: 2380379
अंतरराष्ट्रीय समूह: 28 जुलाई को जोर्डन की विश्व उदारवादी एसोसिएशन ने एक बयान के माध्यम से म्यांमार के मुसलमानों के नरसंहार की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित करने की अपील की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने जोर्डन से निकलने वाले अखबार दैनिक (अलसबील) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस एसोसिएशन ने इस्लामी देशों, संस्थाओं और इस्लामी विश्व के सभी धार्मिक व राजनीतिक दलों से म्यांमार में मुसलमानों पर होने वाले बर्बर अत्याचार के खिलाफ प्रतिक्रिया जाहिर करने की मांग की है.
इसी तरह विश्व उदारवादी एसोसिएशन ने म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार की निंदा करते हुए, इस्लामी देशों से मानवता सोज़ अपराध की समीक्षा के लिए सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक बुलाने की मांग की है.
1065170
captcha