ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सऊदी अरब से निकलने वाले अखबार, दैनिक (अलरियाज़) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि सूत्रों के अनुसार, इस्लामी सहयोग संगठन, म्यांमार में दो महीने से जाति नरसंहार और नस्लवाद का शिकार रहे रूहंगिया के मुसलमानों के समर्थन के लिए ब्यवहारिक उपाय करना चाहती है.
सूत्रों ने घोषणा की है कि इस्लामी सहयोग संगठन ने म्यांमार के मुसलमानों की मदद के लिए इस्लामी और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को एकत्र करने और इस्लामी देशों में इस हवाले से बैठक आयोजित करने का फैसला किया है.
पिछले शुक्रवार को आयोजित हुऐ सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने म्यांमार में मुसलमानों की समस्याओं के समाधान के लिऐ इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राजदूतों के प्रयासों पर बल दिया.
1067000