ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट अलमनार के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि 1 अगस्त को हिज़्बुल्ला के महासचिव सैयद हसन नस्र अल्लाह ने इस्लामी प्रतिरोध के समर्थन के लिए स्थापित बोर्ड के वार्षिक इफ़्तार कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान कहा: इसमें किसी बात का शक नहीं है कि इसराइल को 2000 में गंभीर हार का सामना करना पड़ा है और लेबनान ने इस युद्ध में महान और ऐतिहासिक जीत हासिल की थी जबकि दूसरी ओर इजराइल को अपमानित और रुस्वा होकर लेबनानी धरती से निकलना पड़ा था इसलिए इसके अलावा किसी प्रकार का बयान या इस वास्तविक्ता में शक केवल पागल पन है.
इसी तरह यह भी किसी को शक नहीं कि यह सफलता अल्लाह के बाद लेबनान के प्रतिरोध के माध्यम से लेबनानी जनता को नसीब हुई जिसमें विश्व समुदाय और अरब लीग ने किसी प्रकार की भूमिका नहीं अदा की थी.
1068925