अंतरराष्ट्रीय समूह: कल 3 अगस्त को मिस्र, जिम्बाब्वे, तुर्की, गरयाँडा, नाईजेर, टोगो और किरग़िस्तान से संबंध रखने वाले आठ उम्मीदवारों ने दुबई पुरुस्कार सोलहवीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में भाग लिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अमीरात की सरकारी समाचार एजेंसी (वाम) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कल दुबई पुरुस्कार अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के सोलहवीं चरण में ज़िम्बाब्वे के इस्माइल दाऊद, मिस्र के अहमद रिफ़अत, तुर्की के अब्दुल बाक़ी सलयक, गरयांडा के सुलैमान बातील, नाईजेर से मूसा ताहिर, टोगो से चासामा जलील और किरग़िस्तान के हबीबुल्लाह बिन करामतुल्लाह ने भाग लिया.
इसी तरह पिछले दिन 2 अगस्त को दुबई पुरुस्कार कुरान अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के छठे दिन फ़िलिस्तीन, चाड, मोरीतानिया, रूस, द्वीप कोमोर और ताजिकिस्तान के 6 प्रतिनिधियों के बीच मुक़ाब्ले आयोजित किए गए थे.
1069453