IQNA

शैतान के शर से कैसे बचें?

10:36 - August 05, 2012
समाचार आईडी: 2385639
राजनीतिक समूहः हज़रत अली (अ) से मन्क़ूल हदीस के अनुसार विचार और सोच के माध्यम से हृदय को जागरूक करना, शैतान से दूरी हासिल करना और तक़वाऐ इलाही के माध्यम से अम्बिया की निकटता प्राप्त करना शैतान के शर से बचने का ज़रिया हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) क्रांति के सर्वोच नेता के कार्यालय की वेब साइट के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि क़ुम के प्रमुख शिक्षक आयतुल्लाह अली इराक़ची हमदानी ने निम्नलिखित बातचीत के दौरान इमाम अली (अ) की हदीस की ओर इशारा करते हुए शैतान से दूरी की प्रक्रिया की वाज़अहत पेश की है.
मनुष्य एक ऐसा मौजूद है जिस को अव्वले ख़िलक़त से किसी ने भी इस तरह नहीं पहचाना जिस तरह पहचानने का अधिकार था, जिन लोगों ने इंसान के बारे में जांच की है आखिरकार उन्होंने ने भी इस बात का इक़रार किया कि (मनुष्य, अज्ञात मौजूद है ).
1070069

captcha