IQNA

लंदन में 14वां कुरान टूर्नामेंट चरण आयोजित किया जाएगा

10:44 - August 05, 2012
समाचार आईडी: 2385660
इंटरनेशनल ग्रुप: इंग्लैंड इस्लामी केंद्र की ओर से रमजान महीने के अवसर पर लंदन में राष्ट्रीय हिफ़्ज़ व क़िराअते कुरान टूर्नामेंट का 14वां चरण आयोजित किया जाएगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) इंग्लैंड के इस्लामिक सेंटर के जन सम्पर्क के अनुसार,यह टूर्नामेंट दो क्षेत्रों हिफ़्ज़ व क़िराअते कुरान में 12 और 13 अगस्त को इंग्लैंड के इस्लामिक सेंटर में आयोजित किया जाएगा.

इंग्लैंड के इस्लामिक सेंटर में हर साल आयोजित किऐ जाने वाले इस टूर्नामेंट का लक्ष्य, कुरान का परिचय, और उससे मोहब्बत, इस्लामी समाज में कुरानी शुद्ध संस्कृति का प्रचार,इस आसमानी किताब की मदद से इस्लामी समुदायमें ऐकता पैदा करना और, पवित्र कुरान के हिफ़्ज़ व तिलावत के स्तर को ऊंचा तथा क़ारियों व हाफ़िज़ों के बीच प्रेरणा और गुणवत्ता बढ़ाना है.
मंगलवार, 14 अगस्त को जूरी द्वारा इस प्रतियोगिता के विजेताओं को परिचित कराया जाऐगा और पुरस्कार प्रस्तुत करके उनकी सराहना की जाएगी.
1070217

captcha