IQNA

14:21 - August 07, 2012
समाचार आईडी: 2387804

दुबई अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता की दसवीं रात / धर्मार्थ संस्थाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय समूह: सोलहवीं दुबई पुरुस्कार अंतरराष्ट्रीय हिफ़्ज़े कुरआन प्रतियोगिता की दसवीं रात कई धर्मार्थ संस्थाओं के अधिकारियों और प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्यों के सम्मान के साथ समाप्ति हुई.

अमीरात से ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सोलहवीं दुबई पुरुस्कार अंतरराष्ट्रीय हिफ़्ज़े कुरआन प्रतियोगिता की दसवीं रात की शुरूआत नेपाली हाफ़िज़े कुरान की तिलाव सेत हुआ जिसके बाद अमीरात, गाम्बया, अफगानिस्तान, इथोपया, गाबोन, लाइबेरिया के प्रतिनिधियों ने जूरी के सवालों के जवाब दिए.
जब कि मुकाबलों में 88 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं किन्तु प्रतियोगिता की दसवीं रात केवल 22 उम्मीदवार हॉल में थे जिनमें से 7 हाफ़िज़ जूरी द्वारा पेश किए गए तीन प्रश्नों के उत्तर देने के लिए आए और उन के अलावा केवल 15 उम्मीदवार प्रतियोगिता का अनुभव करने आए थे.
1071865
captcha