IQNA

14:25 - August 07, 2012
समाचार आईडी: 2387817

इस्लामी सहयोग संगठन ने मयांमार में जांच समिति भेजने का इरादा ज़ाहिर किया

अंतरराष्ट्रीय समूह: इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव अकमलुद्दीन एहसान ओग़लो ने 5 अगस्त सोमवार को मयांमार में रोहंनगियाई मुसलमानों के बर्बर नरसंहार की जांच के लिए जांच समिति के प्रस्थान के हवाले से आवेदन पेश किया है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "eurasiareview" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस्लामी सहयोग संगठन की कोशिश है कि याँगवान सरकार, इस्लामी सहयोग संगठन की जांच समिति को मयांमार आने की अनुमति दे.
उन्होंने मयांमार में मुसलमानों के नरसंहार पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर खेद व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अभी तक इस नरसंहार को रोकने के साथ साथ हिंसा की लहर का अंत करने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाया.
उल्लेखनीय है कि अब तक सैकड़ों रोहंगयाई गिरफ्तार हैं और लापता हैं.
1072354
captcha