IQNA

12:32 - August 08, 2012
समाचार आईडी: 2388367

मलेशिया में हलाल जिलेटन बनाने वाले कारख़ाने का उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय समूह: मलेशिया की कंपनी "नसमीर हलडींग" ने राज्य "पनानग" में हलाल जिलेटन की तैयारी के लिए कारखाने का उद्घाटन किया है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेबसाइट «recruiter», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस कारखाने का उद्घाटन 500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा.
कंपनी के डाएरेक्टर जनरल ख़िज़्र शाह अब्दुल रज्जाक ने स्पष्ट कियाः इस कारखाने ने शुरू में 200 से 300 लोगों के लिए रोजगार प्रदान किया है जबकि वर्ष 2015 तक इस कारखाने को 500 से अधिक लोगों की जरूरत होगी.

उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी ब्राजील, हिंदुस्तान और पाकिस्तान में तैयार होने वाली जिलेटन के बारे में आवश्यक जांच कर रहे हैं ताकि उसकी तैयारी के लिए बेहतर तकनीक का प्रयोग कर सकें.
1073168
captcha