IQNA

सऊदी अरब की मस्जिदों में शियों के अपमान का सिलसिला जारी है

6:28 - August 09, 2012
समाचार आईडी: 2388908
अंतरराष्ट्रीय समूह: सऊदी अरब के अवक़ाफ़ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने यहूदियों और ईसाइयों पर लान तान(बुरा भला कहना) को निषिद्ध करार दिया है; जब कि सऊदी मस्जिदों में शियों के खिलाफ बेहूदगी और अपमान का सिलसिला जारी है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट (अलआलम) के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस मंत्रालय ने मस्जिदों के इमामों को नोटिस जारी किया है जिसमें यहूदियों और ईसाइयों पर हर तरह के लान तान को मना करार दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब अवक़ाफ़ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने नोटिस में शियों की अवमानना को निषिद्ध घोषित नहीं किया है और सऊदी उलेमा अबभी स्वतंत्रता के साथ शियों की अवमानना और उन के खिलाफ गस्ताखाना भाषा का उपयोग कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब की कुल जनसंख्या में से 3 मिल्यून संख्या शियों की है जो सामाजिक अन्याय के साये में "पूर्वी" क्षेत्र में रह रहे हैं.
1073804
captcha