IQNA

12:00 - August 11, 2012
समाचार आईडी: 2389995

इराक के शहर "वासित" मैं इमाम अली (अ) के अज़ादारों पर आतंकवादी हमला

अंतरराष्ट्रीय समूह: 9 अगस्त को इराकी प्रांत "वासित" के क्षेत्र "अलतन्मीयह" में एक बम विस्फोट के परिणाम में 50 से अधिक अज़ादार शहीद और घायल हो गऐ.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इबा समाचार एजेंसी के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह जोरदार धमाका गाड़ी में फिट किए गए बम के माध्यम से इफ़्तार से कुछ देर पहले किया गया.
सूचित सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के माध्यम से इमाम अमीरुल (अ) के शहादत दिवस पर अज़ादारी में व्यस्त मातम दारों को निशाना बनाया गया है जिसके परिणाम में 13 लोग मारे गऐ जबकि 30 से अधिक घायल हुए हैं.
उल्लेखनीय है कि यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की कई इमारतें और बाजार का कुछ हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया.
1075023
captcha