IQNA

12:01 - August 11, 2012
समाचार आईडी: 2389996

एमनेस्टी इंटरनेशनल की ओर से आयतुल्लाह नमर की स्वतंत्रता की मांग

अंतरराष्ट्रीय समूह: एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सऊदी अरब से प्रमुख शिया आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ नमर बाक़िर अल नमर को तुरंत रिहा करने की मांग की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलआलम" के हवाले से नकल करते हुए कहा है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक बयान के माध्यम से कहा: शेख़ नमर बाक़िर अलनमर कई बार शिया नागरिकों के साथ सऊदी अरब के भेदभाव को आलोचना का निशाना बनाया है और अब एक महीने से सऊदी सुरक्षा बलों ने उनको बिना किसी आरोप के गिरफ्तार किया है.
बयान में कहा गया: जेल में शेख नमर की सही स्थिति के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है और सऊदी गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि उनका अपराध भड़काऊ भाषण और चेक पोस्टों पर सुरक्षा बलों के सामने प्रतिरोध और उन पर फायरिंग करना है.
1074968
captcha