IQNA

11:46 - August 12, 2012
समाचार आईडी: 2390737

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा म्यांमार में मुसलमानों के संरक्षण की अपील

अंतरराष्ट्रीय समूह: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री "माहातेर मोहम्मद" ने इस्लामी देशों से म्यांमार में मुसलमानों को निजात दिलाने के लिए संयुक्त रूप से कोशिश करने की अपील की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने मलेशिया की समाचार एजेंसी Bernama, के हवाले से नकल करते हुए कहा है कि मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा: अगर इस्लामी और ग़ैर इस्लामी देशों में रहने वाले मुसलमान मिलकर कोशिश करें तो यक़ीनन संयुक्त राष्ट्र भी म्यांमार में मुसलमानों को अत्याचार से मुक्ति देने के लिए तुरंत कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगा.
उन्होंने म्यांमार सरकार से रूहंगया के मुसलमानों को इस खतरनाक स्थिति से निकालने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है.
उल्लेखनीय है कि मलेशिया के हजारों मुसलमानों व इसी तरह देश में शरण लेने वाले म्यांमार के लोगों ने भी राजधानी क्वालालंपोर में म्यांमार के दूतावास के सामने जमा हो कर मुसलमानों के नरसंहार की निंदा की है.
1075670
captcha