IQNA

11:49 - August 12, 2012
समाचार आईडी: 2390746

क़ुद्दसा शरीफ की शुक्रवार नमाज़ में 3 लाख 50 हजार नमाज़ियों की भागीदारी

अंतरराष्ट्रीय समूह: अक़सा अवक़ाफ़ और विरासत इंस्टीट्यूट ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें घोषणा की है कि 10 अगस्त को क़ुद्दस शरीफ की शुक्रवार नमाज़ में लगभग 3 लाख 50 हजार नमाज़ियों ने भाग लिया है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «CPI», के हवाले से नकल करते हुए कहा है कि अक़सा अवक़ाफ़ और विरासत संस्थान ने रिपोर्ट में घोषणा की: रमज़ान महीने के शुरू से अब तक इस सप्ताह मस्जिदुल अक़सा की शुक्रवार नमाज़ का शुमार फ़िलिस्तीनी मुसलमानों के सबसे बड़े जमावड़े में होता है.
उन्होंने कहा: मस्जिद अक़सा के अधिकांश आंगन नमाज़ियों से भरे थे जिन्होंने इसराइल सरकार की सुरक्षा समस्याओं को पार करते हुए शुक्रवार नमाज़ में भाग लिया.
उल्लेखनीय है कि अक़सा इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार के दिन सुबह से ही विभिन्न शहरों के लोग क़ुद्दस शरीफ पहुंचना शुरू हो गए थे.
1075585
captcha