IQNA

11:51 - August 12, 2012
समाचार आईडी: 2390756

टयुनिश; सरकार की ओर से मस्जिद अल्ज़ैतूना के इमामे जमाअत का चयन करने पर तनाव

अंतरराष्ट्रीय समूह: मोहम्मद बोज़गाबह को मस्जिद अल्ज़ैतूना टयुनिश का इमामे जमाअत निर्धारित करने पर कुछ लोगों और चरमपंथी समूहों की ओर से भारी प्रतिक्रिया का सामना है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "tunisienumerique" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि मस्जिद के पूर्व इमामे जमाअत को अवक़ाफ़ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने धार्मिक अतिवाद फैलाने के इल्ज़ाम में निष्कासित कर दिया था कि जिस के बाद अल्ज़ैतूना दानिशगाह के फ़िक़्ह शिक्षक मोहम्मद बोज़गीयह को मस्जिद का नया इमामे जमाअत नियुक्त किया गया है.
मस्जिद अल्ज़ैतूना के निलंबित किए जाने वाले इमामे जमाअत हुसैन अलअबीयदी ने बातचीत में कहा: सरकार द्वारा नियुक्त इमामे जमाअत को मस्जिद अल्ज़ैतूना में शुक्रवार नमाज़ पढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
1075795
captcha